शेयर बाजार सीखने की इस कड़ी में हम बात करेंगे की एक Broker (दलाल )कौन होता हैं ? देखिए कोई भी व्यक्ति जो दो व्यक्तियों को किसी एक निश्चित कार्य के लिए आपस में मिलाता हैं तो वह ब्रोकर हैं | यह कार्य किसी निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किया जाता हैं | हो सकता हैं की दोनों मिलने वाले व्यक्ति किसी व्यावसायिक कार्य के लिए मिले | या दो पक्षों में से किसी एक को कुछ बेचना हो और दूसरे को खरीदना हो | ठीक इसी प्रकार शेयर बाजार में ब्रोकर वो होता हैं,जो आपको किसी कंपनी का शेयर खरीदने या बेचने के लिए एक माध्यम उपलब्ध करवाता हैं | जब एक ब्रोकर आपको माध्यम उपलब्ध करवाता हैं तो वह आपसे trading और investment के बदले में commission भी लेता हैं,और इस तरह वह ब्रोकर लाभ कमाता हैं |