1.शेयर बाजार क्या होता है?
जैसा कि आप और मैं सभी जानते हैं कि प्रत्येक कंपनी व्यवसाय करती हैं, और जब भी कोई कंपनी व्यवसाय शुरू करती है, तो वे अपनी खुद की एक निश्चित पूंजी के साथ व्यवसाय शुरू करती हैं | आज भारत देश में कई प्रकार की कंपनियाँ हैं ,जो बैंकिंग क्षेत्र, गैस और तेल क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र के साथ IT और FMCG क्षेत्र में कार्य कर रही हैं |
Hdfc bank, Icici bank, Punjab national bank (बैंकिंग क्षेत्र) की कंपनियाँ हैं | Ongc गैस और तेल क्षेत्र तथा Aurobindo pharma, Cipla, Glenmark यह सभी कंपनियाँ चिकित्सा क्षेत्र की कंपनियाँ हैं | इनके अलावा Infosys, Wipro और TCS जैसी कंपनियाँ हैं जो वर्तमान में IT के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं | ITC, Britannia, Dabur India और Godrej consumer products के साथ Emami, Marico आदि वह कंपनियाँ है, जो FMCG के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं |